Home » Vice President Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव

Vice President Jagdeep Dhankhar : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली:  Vice President Jagdeep Dhankhar : राजनीति में पक्ष और विपक्ष की तकरार आए दिन होती रहती है। कभी-कभी यह मामला एक दूसरे पर कार्रवाई तक भी पहुंच जाता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष एक प्रस्ताव लाने की तैयारी में है, जिससे उन्हें उनके पद से हटाया जा सके। पूरा मामला सांसद जया बच्चन के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की हुई नोंक-झोंक से संबंधित है। संसद के लगभग 87 सदस्यों ने जगदीप धनखड़ के खिलाफ प्रस्ताव पर अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Vice President Jagdeep Dhankhar : क्या है पूरा मामला

सत्ता पक्ष NDA गठबंधन और विपक्ष I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों के बीच इस मतभेद की शुरुआत तब हुई, जब संसद में जया बच्चन अपना पक्ष रख रहीं थीं, उस समय उन्होंने जगदीप धनखड़ के हाव-भाव को देखकर कहा कि “आपके बात करने का यह टोन ठीक नहीं है, मैं कलाकार हूं, इसलिए मैं बॉडी लैंग्वेज और हाव-भाव को अच्छे से समझ लेती हूं।” इसके बाद उपराष्ट्रपति से उनकी काफी तीखी बहस हुई।

Vice President Jagdeep Dhankhar : विपक्ष ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

इस मामले के बाद से ही I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने एकमत से यह फैसला किया कि वह जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, जिससे उन्हें पद से हटाया जा सके। विपक्ष के नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप पहले भी लगाए जा चुके हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी यह आरोप लगाया है कि संसद में उनके भाषण के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इशारे पर उनके माइक को बंद कर दिया जाता है। विपक्ष के अनुसार इससे पहले भी विपक्ष के कई नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है।

Vice President Jagdeep Dhankhar : क्या है उपराष्ट्रपति के खिलाफ प्रस्ताव

उपराष्ट्रपति जो राज्यसभा का पदेन सदस्य होता है, उसे पद से हटाने के लिए राज्यसभा सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पेश करना होता है। इसके लिए बहुमत का होना आवश्यक है। प्रस्ताव पेश करने के 14 दिन पूर्व एक नोटिस देने का भी प्रावधान है।

Read Also-SC-ST Reservation : एससी-एसटी आरक्षण में नहीं लागू होगा क्रीमीलेयर, मोदी कैबिनेट का फैसला

Related Articles