सेंट्रल डेस्क। विश्व प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डुओं या प्रसाद को बनाने में जानवरों के फैट इस्तेमाल करने के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश (AP) के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार मामले में आगे की जांच करेगी और उचित कार्रवाई भी करेगी।

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा की ‘‘मुझे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे के बारे में पता चला। मैंने आज चंद्रबाबू नायडू से बात की और पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा की ‘‘रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई भी की जाएगी।”
अनुच्छेद 25 का उल्लंघन करता है यह मामला
साथ ही बता दें कि यह मामला भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का उल्लंघन करता है, जो लोगों को धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के अधिकार सहित धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है। इस याचिका में शीर्ष अदालत के कई फैसलों का भी हवाला दिया गया है जो आवश्यक धार्मिक प्रथाओं की रक्षा के महत्व पर जोर देते हैं। साथ ही यह मंदिरों के समर्पित और सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील मैनेजमेंट की मांग करता है, जो इस घटना को मंदिर प्रशासन में बड़े प्रणालीगत मामलों के लक्षण के रूप में उजागर करता है।
मामले पर सर्वोच्च न्यायालय की प्रतिक्रिया का इंतजार
वहीं याचिकाकर्ता इस कानूनी कार्रवाई के माध्यम से हिंदू धार्मिक प्रथाओं की पवित्रता की रक्षा करना और पवित्र संस्थानों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहता है। और ये भी कहा गया है कि हम राष्ट्रीय और धार्मिक महत्व के इस महत्वपूर्ण मामले पर सर्वोच्च न्यायालय की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

