Home » UCEED 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT बॉम्बे ने जारी की परीक्षा तिथि

UCEED 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, IIT बॉम्बे ने जारी की परीक्षा तिथि

UCEED 2025: साल 2023 और 2024 में किसी भी स्ट्रीम से 12th क्लास पास आउट कैंडिडेट्स इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। 2022 या उससे पहले पासआउट हुए अ

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: UCEED 2025 : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिज़ाइन (UCEED) 2025 के लिए परीक्षा प्रोग्राम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 19 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। UCEED 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी आज यानी 1 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से शुरू हो गई है। सभी योग्य उम्मीदवार IIT बॉम्बे की ओर से जारी की गयी आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

साल 2023 और 2024 में किसी भी स्ट्रीम से 12th क्लास पास आउट करने वाले कैंडिडेट्स इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो 2022 या उससे पहले पासआउट हुए अभ्यर्थी UCEED 2025 परीक्षा में भाग लेने के पात्र नहीं होंगे।

एक साल तक मान्य रहता है स्कोर, मिलते हैं दो मौके

UCEED स्कोर केवल एक साल के लिए मान्य होता है, इस परीक्षा को पास करने के लिए हर कैंडिडेट को 2 अटेम्ट दिए जाते हैं, और इसकी शर्त यह होती है की यह अटेम्ट लगातार साल में हो, कोई गैप ईयर न हो। सभी एलिजिबल कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर, 2024 तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। UCEED 2025 परीक्षा भारत भर के 27 शहरों में होगी, और कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने परीक्षा सेण्टर के लिए अपनी पसंन्द के तीन शहरों का चयन कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

UCEED 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे कुछ स्टेप्स बताये गए हैं, जिन्हे फॉलो करके आप इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं और यहाँ होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

अब यहाँ लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करने के लिए मांगी गयी डिटेल्स (नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल) भरें।

जैसे ही आपके लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट होंगे, उनसे लॉगिन करें, और पर्सनल डिटेल्स और एजुकेशनल डिटेल्स प्रदान करके फ़ॉर्म को पूरा करें।

मांगे गए साइज में अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें, और फीस जमा करें।

अब इसे सबमिट कर भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन का प्रिंटआउट जरूर रखें।

यदि आप डायरेक्ट लिंक के माध्यम से UCEED 2025 रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
https://www.uceed.iitb.ac.in/2025/registration.html

Related Articles