इंटरटेनमेंट डेस्कः अल्लु अर्जून और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 : द रूल को देखकर दर्शक बेहद उत्साहित है। जल्द ही इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा, जो कि दर्शकों के लिए बड़ा खुशखबरी है। इस फिल्म की टिकटों के उच्च दाम और टिकटों की कम उपलब्धता के बीच इस फिल्म का ओटीटी पर आना दर्शकों के लिए बड़ी बात है।
फैन्स में जबरजस्त उत्साह
नेटफ्लिक्स पर फिल्म कि रिलीज की खबर मिलते ही फैन्स बेहद खुश नजर आ रहे है । फिल्म से जुड़े मीम्स, फैन आर्ट और अनऑफिशियल ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं । सारे सोशल नेटवर्किंग साइट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और एकेस पर #Pushpa2onnetflix और #Pushparajisback जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे है ।
एक फैन ने रील पोस्ट करते हुए लिखा कि पुष्पा झुकता नहीं और हम भी नहीं झुकेंगे जब #Pushpa2 देख रहे होंगे। फेसबुक पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि फिल्म के डिजिटल रिलीज को लेकर चर्चा और फिल्म देखने की प्लानिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को एक्स पर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया और लिखा कि आखिरकार पुष्पा राज आ रहा है। अब तो बस नेटफ्लिक्स पर देखने का इंतजार है।
अल्लू अर्जून का जलवा
अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज में उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें पूरे भारत में सुपरस्टार बना दिया है। उनके डायलॅाग ”ठग्गे दे ले” और उनके स्टाइल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में जबरजस्त एक्टिंग और इमोशन का तड़का है। थिएटर में इस साल रिकॅार्ड तोड़ कमाई के बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने का मकसद अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाना है। फिल्म की ओटीटी रिलीज इसे और लोकप्रिय बनाएगी। अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए अपने लुक और परफॅारमेंस पर काफी मेहनत किया है। उन्होंने फिल्म के लिए स्पेशल वर्कआउट और डाइट फॅालो किया है। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार के साथ स्क्रिप्ट पर भी काम किया है।
पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना का नया रंग
रश्मिका मंदाना, फिल्म में पुष्पा की प्रेमिका श्रीवल्ली की भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार में इस बार और अधिक इमोशनल डेप्थ दिखाया गया है। रश्मिका को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह है, क्योंकि ‘पुष्पा: द राइज’ में उनके किरदार ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म में पुष्पा राज और श्रीवल्ली के किरदारों के बीच की गहराई और इमोशनल बॉन्डिंग ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। इसके अलावा, निर्माताओं ने “द कपल सॉन्ग” नामक एक लिरिकल वीडियो के जरिए इस जोड़ी की रोमांटिक कनेक्शन को भी दिखाया है। फैंस को उम्मीद है कि यह जोड़ी एक शानदार सिनेमाई अनुभव पेश करेगी।

