Home » Chaibasa News : ट्यूशन टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने वाला आरोपी फरार

Chaibasa News : ट्यूशन टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने वाला आरोपी फरार

Chaibasa News : शिक्षिका के पिता ने मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया मामला, बिहार का रहने वाला है युवक

by Rajeshwar Pandey
Delhi crime branch
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : ट्यूशन टीचर पर बुधवार की रात चाकू से ताबड़तोड़ वार करने वाला आरोपी अब भी फरार है। इस मामले में शिक्षिका शिल्पी मोदक के पिता अनिल चंद्र मोदक ने गुरुवार को मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया।

लिखित शिकायत के अनुसार, हमलावर युवक विजय उर्फ बालचंद बिहार का रहने वाला है। पिता ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फोन पर दी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो बेटी को लहूलुहान अवस्था में देखा। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी युवक ने शिल्पी मोदक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया था।

बेटी हर दिन की तरह 8 अप्रैल को भी बच्चों को कोचिंग क्लास करने के लिए आनंदमार्ग स्कूल के पीछे वाले गली में गई थी। रात को लगभग 8.30 बजे कोचिंग क्लास से घर आ रही थी, तो रास्ते में आनंदमार्ग स्कूल के पीछे वाली गली में एक युवक पहले से घात लगाए बैठा था। उसे देखते ही चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जब शिल्पी लहूलहान होकर जमीन पर गिर गई तो आसपास के लोगों ने उसे देखा और घटना की सूचना अनिल चंद्र मोदक को मोबाइल के द्वारा दी गई। वह वहां पहुंचे तो बेटी को लहूलुहान पाया।

हमलावर ने युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर ताबड़तोड़ प्रहार किया था। उसे क्षेत्र के लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे जमशेदपुर स्थिम एमजीएम मेडिकल कॉलेज-अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजकु बनी हुई है।

दर्ज मामले में बताया गया कि आनंदमार्ग स्कूल के पीछे वाली गली के एक फ्लैट में मुंशी का काम करने वाला बिहार निवासी विजय उर्फ बालचंद ने घटना को अंजाम दिया है। विजय उसके घर टिफिन लेने के लिए आता था। मामला दर्ज होते ही आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Read Also: West Singhbhum News : कोल्हान विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की मीटिंग, विभागों से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Comment