Home » Ramgarh : पुलिस ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान, एकजुट हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

Ramgarh : पुलिस ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान, एकजुट हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : झारखंड के डीजीपी के निर्देश पर बुधवार को रामगढ़ जिले में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी अधिकारी रामगढ़ शहर के सिद्धू कान्हू मैदान में एक मंच पर जुटे और जनता की समस्याओं का समाधान किया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि सितंबर महीने में भी इस तरह का शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 175 मामलों में से 150 का समाधान किया जा चुका है। कुछ मामले ऐसे थे, जिनमें सुलह नहीं हो पाई, जबकि कुछ मामले न्यायालय में लंबित हैं, जिनमें पुलिस का दायरा सीमित हो जाता है।

जन शिकायत में 100 से अधिक मामले आए


एसपी अजय कुमार ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में 100 से अधिक शिकायतें आईं, जिनमें से लगभग 10 मामलों का ऑन-थी-स्पॉट समाधान किया गया। अन्य मामलों के समाधान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शिकायतकर्ताओं को एक टोकन नंबर दिया गया है, जिससे वे अपने मामलों की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। एसपी ने बताया कि अधिकतर शिकायतें जमीन से जुड़ी हुई थीं, जिनके समाधान के लिए अंचल अधिकारियों को भी इस शिविर में शामिल किया गया था।

डीसी चंदन कुमार ने की सराहना

जन शिकायत समाधान केंद्र का निरीक्षण करने के लिए डीसी चंदन कुमार भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से जमीन से संबंधित मामलों को लेकर एक टीम बनाने की बात कही। डीसी ने सुझाव दिया कि थाने में दर्ज जमीन से संबंधित मामलों की एक सूची तैयार की जाए और फिर उस सूची के आधार पर अंचल अधिकारियों से सहमति ली जाए। साथ ही एक अन्य शिविर आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर किया जाए, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके।

Related Articles