Home » West Singhbhum Crime : युवक ने छात्रा को झांसा देकर किया अगवा करने का प्रयास

West Singhbhum Crime : युवक ने छात्रा को झांसा देकर किया अगवा करने का प्रयास

West Singhbhum Crime : बाइक से कूदकर किशोरी ने बचाई जान, केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में मंगलवार की रात एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने छात्रा को मोटर साइकिल पर बैठा भी लिया था। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाई और चलती मोटर साइकिल से कूद कर अपनी जान बचाई। कूदने से छात्रा को चोट भी आई है। छात्रा ने मोटर साइकिल का नंबर भी पुलिस को बता दिया है। घटना के बाद मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के डोंगाकाटा गांव की 10 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह अकेले ही मनोहरपुर से अपने गांव जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने मौका देखकर उससे कहा कि चलो घर छोड़ दूंगा। इस दौरान बच्ची ने काफी इनकार किया लेकिन युवक ने उसे विश्वास में ले लिया। बाद में बच्ची विश्वास कर बाइक पर बैठ गई। लेकिन बाइक सवार युवक की नीयत खराब थी। वह जब उसके घर के पास पहुंचा तो बाइक को और तेजी से लेकर भागने लगा। यह देखकर छात्रा डर गई और हिम्मत करके शोर मचाने लगी। लेकिन अंधेरा होने की वजह से कोई वहां नहीं था। तब लोग अपने घरों में थे।
तब छात्रा हिम्मत दिखाते हुए तेज रफ्तार बाइक से मौका देखकर कूद गई और पुनः शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर से निकल आए।

छात्रा ने ग्रामीणों को पूरी बात बताई। तब ग्रामीणों ने छात्रा की मां को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर उसकी मां घटनास्थल पर पहुंची और अपनी बेटी को साथ लेकर घर गई। बच्ची की मां सब्जी बेचकर घर चलाती है। बाद में परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस उस आरोपी युवक की तलाश कर रही है जिसने यह घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी। लोगों का कहना है कि पुलिस को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए। ताकि, भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

Read Also: Chaibasa News : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियारों के साथ घेरा प्रखंड कार्यालय

Related Articles