Home » Gorakhpur News: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, 1 रुपए में बुक किए 12 हजार के फर्जी टिकट

Gorakhpur News: लेक क्वीन क्रूज की वेबसाइट हैक, 1 रुपए में बुक किए 12 हजार के फर्जी टिकट

क्रूज “नया सवेरा” ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की सुविधा देता है।

by Anurag Ranjan
लेक क्वीन क्रूज
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर: जालसाजों ने रामगढ़ ताल एवं नौका विहार की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली लेक क्वीन क्रूज “नया सवेरा” की वेबसाइट हैक कर ली है। चार युवकों ने 12 हजार रुपए के फर्जी टिकट बुक कर नए साल का जश्न मनाया और फरार हो गए। इसकी जानकारी तब हुई जब क्रूज मालिक ने खाते की जांच की। इसमें हर बुकिंग पर सिर्फ एक रुपए का भुगतान मिला।

क्रूज पर ऑनलाइन-ऑफलाइन टिकट बुकिंग की है सुविधा

गोरखनाथ के रामजानकी नगर निवासी क्रूज मालिक राजकुमार राय ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका क्रूज “नया सवेरा” ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की सुविधा देता है। चार युवकों ने राजन कुमार के नाम से 31 दिसंबर को चार टिकट बुक कराया। चारों ने मोबाइल पर बुकिंग विवरण दिखाकर बोर्डिंग पास ले लिया। बाद में पता चला कि वेबसाइट हैक कर सिर्फ एक रुपए जमा कर टिकट बुकिंग के दौरान भुगतान सफल दिखाया गया।

राजकुमार राय ने पुलिस को आशंका जताया कि हो सकता है कि इस गिरोह ने पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी की हो। उन्होंने पुलिस को बताया कि फर्जी बुकिंग से क्रूज को 12 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

इस ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरोह का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा

– CO कैंट, योगेंद्र सिंह

Read Also:

Related Articles