Home » Jamshedpur Road Accident : जुबिली पार्क के पास मिला सुरक्षाकर्मी का शव, ठंड से नहीं सड़क हादसे में मौत

Jamshedpur Road Accident : जुबिली पार्क के पास मिला सुरक्षाकर्मी का शव, ठंड से नहीं सड़क हादसे में मौत

by Anand Mishra
Murder of land businessman
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह शव एक सुरक्षाकर्मी का था, जो रोज की तरह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकला था। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई गई थी कि ठंड के कारण उसकी मौत हो सकती है, लेकिन बाद में यह जानकारी मिली कि उसकी मौत ठंड से नहीं, बल्कि एक सड़क हादसे में हुई है।

राजू प्रसाद की मौत का कारण सड़क हादसा

मृतक की पहचान राजू प्रसाद (43) के रूप में हुई, जो सीएच एरिया के नेचर पार्क में सुरक्षाकर्मी के रूप में काम करता था। वह मूल रूप से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर का निवासी था। जानकारी के अनुसार, राजू प्रसाद सुबह 5:30 बजे साइकिल से ड्यूटी के लिए अपने घर से निकला था। इसी दौरान वह जुबिली पार्क के पास एक वैगनआर (संख्या यूपी45बीएस6563) की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों की मौजूदगी में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

राजू प्रसाद के छोटे भाई को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसके चार बच्चे भी हैं। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles