Home » Palamu Direct Dialogue Program in Naxal-affected Areas : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन का सीधा संवाद कार्यक्रम, मंत्री-सांसद हुए शामिल

Palamu Direct Dialogue Program in Naxal-affected Areas : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन का सीधा संवाद कार्यक्रम, मंत्री-सांसद हुए शामिल

नक्सल प्रभावित होने और सड़क की कठिनाइयों के कारण इन क्षेत्रों का विकास प्रभावित हुआ था। लेकिन अब इन गांवों में सड़कों का निर्माण किया गया है.

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब प्रशासन ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए सक्रिय हो गया है। मंगलवार को पाटन प्रखंड के चेतमा में जिला प्रशासन द्वारा एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और समाधान का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में राज्य के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।

चेतमा के विकास में सरकार की प्राथमिकता
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि एक समय था जब चेतमा, बुढ़ीबुका और तिलैया जैसे गांवों में सामान्य नागरिकों का पहुंच पाना मुश्किल था। नक्सल प्रभावित होने और सड़क की कठिनाइयों के कारण इन क्षेत्रों का विकास प्रभावित हुआ था। लेकिन अब इन गांवों में सड़कों का निर्माण किया गया है, पुलिस पिकेट भी स्थापित की गई है, और यहां के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उद्देश्य है कि जिन इलाकों में स्वतंत्रता के बाद सिस्टम नहीं पहुंच पाया, वहां लोकतांत्रिक व्यवस्था को स्थापित किया जाए ताकि समुचित विकास हो सके। मंत्री ने इस बात को भी स्पष्ट किया कि सरकार पीने के पानी की समस्या, आवास, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए काम कर रही है।

सांसद वीडी राम का आश्वासन
पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने कार्यक्रम में कहा कि चेतमा को जोड़ने वाली सड़क की स्वीकृति दी जा चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी बाहुल गांवों के लिए प्रधानमंत्री जन मन योजना की शुरुआत की गई है और यहां के लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles