नई दिल्ली : अमेरिका में ट्रंप सरकार ने अपने संघीय कर्मचारियों के समक्ष एक असमंजस भरा विकल्प रखा, जिसमें उन्हें यह ऑफर दिया गया है कि वह अपने 8 महीने की सैलरी लेकर अपना इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसा वह स्वेच्छा से कर सकते हैं। इस विकल्प के चुनाव के लिए, कर्मचारियों को 6 फरवरी तक की समय-सीमा दी गई है।
स्वेच्छा से छोड़े नौकरी
अमेरिका में अपना कार्यभार संभालने के बाद से ही ट्रंप सरकार एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले सुना रही है। अब इसी क्रम में ट्रंप सरकार ने मंगलवार को अपने कर्मचारियों को यह ऑफर दिया है कि सरकार में कार्यरत कर्मचारियों को यह ऑफर दिया जा रहा है कि वह अपनी 8 महीने की सैलरी लेकर, स्वेच्छा से अपना पद छोड़ दें अथवा इस्तीफा दे दें।
ईमेल के माध्यम से दिया गया ऑफर
अमेरिकी सरकार में कार्यरत सभी कर्मचारियों को ट्रंप प्रशासन द्वारा मंगलवार को एक ईमेल के माध्यम से यह विकल्प दिया गया कि वह स्वेच्छा से अपना पद छोड़ सकते हैं। कर्मचारी 8 महीने की सैलरी लेकर अपना इस्तीफा सरकार को दे सकते हैं। उनके अब तक के किए गए, कार्य की सराहना होगी। इस ईमेल में कर्मचारियों को यह बताया गया है कि 8 महीने का वेतन लेकर इस्तीफा देने के विकल्प को चुनने के लिए, कर्मचारियों को 6 फरवरी तक का समय दिया गया है। यदि वह इस विकल्प को चुनते हैं तो, उन्हें 30 सितंबर तक का वेतन दिया जाएगा।
वर्क फ्रॉम होम खत्म
डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद से ही कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। अब इसी क्रम में ट्रंप सरकार ने अमेरिका में वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को खत्म करने का निर्णय लिया है। उसने सभी कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से यह सूचना दे दी है कि जो भी सरकार में कार्यरत हैं, वह अपने कार्यस्थल पर रिपोर्ट करें। सभी वर्क फ्रॉम होम वाले कर्मचारियों को वापस कार्यस्थल पर योगदान देने के लिए बुलाया गया है।
एलन मस्क को सौंपी गयी थी जिम्मेदारी
ट्रंप सरकार में महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर रहे एलन मस्क को पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी कि वह सरकारी खर्चे में अनावश्यक कटौती करें। इसके साथ ही अनावश्यक कर्मचारियों की छंटनी करें।

