जमशेदपुर: जमशेदपुर वन प्रमंडल और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (Hindustan Copper Limited) के सहयोग से पूर्वी सिंहभूम के मऊभंडार स्थित फुटबॉल मैदान में ‘रन फॉर वन’ (Run for Forest) मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में लौहनगरी के जसवंत और वाराणसी की वंदना ने बाजी मारी है। 10 किलोमीटर की इस दौड़ में 3500 से अधिक पुरुष और महिला धावकों ने भाग लिया।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (Education Minister Ramdas Soren) ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। उनके साथ पीसीसीएफ अशोक कुमार, एसआर नटेस, आरसीसीएफ स्मिता पंकज, डीएफओ सबा आलम अंसारी, एचसीएल एमडी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।वन संरक्षण का महत्वमंत्री रामदास सोरेन ने दौड़ के आयोजन के लिए वन विभाग की सराहना करते हुए कहा, “वन है तो हम है।” उन्होंने बताया कि झारखंड जैसे राज्य में जंगल का महत्व और भी अधिक है, जहां आम जनजीवन वनों पर निर्भर है। मंत्री ने कहा कि जंगलों के पेड़-पौधों में कई औषधीय गुण होते हैं और इनके संरक्षण से पर्यावरण संतुलित रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड जल, जंगल और जमीन के लिए प्रसिद्ध है और इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
विजेताओं की सूची पुरुष वर्ग (Men’s Category):
जसवंत सरोज – जमशेदपुर
दीपक कुमार ठाकुर – डुमरी
पंचानन बेरा – खड़गपुर
धनंजय महतो – बाहरगोड़ा
राकेश चंद्रशा – चाईबासा
महिला वर्ग (Women’s Category)
वंदना – बनारस, उत्तर प्रदेश
सोनी देवी – बिहार
सम्पागेन – 24 पंचपरगनिया
पूजा सिंह – बनारस, उत्तर प्रदेश
अंजली पटेल – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
इस आयोजन ने लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया और स्थानीय समुदाय में पर्यावरण के महत्व को रेखांकित किया।
Read also – ICC Champions Trophy :दुबई में पाकिस्तान पर टीम इंडिया की जीत तय: जानिए 3 बड़े कारण

