Home » RANCHI NEWS: डोरंडा में ट्रैफिक थाना प्रभारी को कार ने मार दी टक्कर, जानें फिर क्या हुआ

RANCHI NEWS: डोरंडा में ट्रैफिक थाना प्रभारी को कार ने मार दी टक्कर, जानें फिर क्या हुआ

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा इलाके में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी प्रभात रंजन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद प्रभात रंजन ट्रैफिक एसपी से मिलने पहुंचे और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। ट्रैफिक एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। वहीं संबंधित कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

रांची में ट्रैफिक पुलिस पर हमले की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कटहल मोड़ क्षेत्र में एक ट्रैफिक जवान के साथ मारपीट की गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। पुलिस अब कार चालक की पहचान कर जरूरी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles