Home » ⁩Jharkhand Cattle Trafficking : झारखंड से हो रही थी मवेशियों की तस्करी, चार ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

⁩Jharkhand Cattle Trafficking : झारखंड से हो रही थी मवेशियों की तस्करी, चार ट्रक जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाकों में भेजे जा रहे थे सैकड़ों मवेशी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi/Bhagalpur : झारखंड से अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भागलपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को चार ट्रकों में लदे सैकड़ों मवेशियों को बरामद करते हुए तीन पशु तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई, SSP ने बनाई विशेष टीम

भागलपुर के सीनियर एसपी हृदयकांत को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बड़ी संख्या में मवेशियों की तस्करी कर सीमावर्ती बिहार क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने बाईपास थाना क्षेत्र और लोदीपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चार संदिग्ध ट्रकों को रोका गया, जिनमें सैकड़ों की संख्या में मवेशी ठूंसे हुए पाए गए।

तस्कर नेटवर्क में मचा हड़कंप

पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से झारखंड से बिहार के सीमावर्ती जिलों में मवेशी भेजने के अवैध धंधे में लिप्त था।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने चारों ट्रकों और उसमें लदे मवेशियों को जब्त कर लिया है। साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सीमावर्ती इलाकों में तस्करी रोकने की दिशा में अहम कदम

इस कार्रवाई से साफ है कि भागलपुर पुलिस अब पशु तस्करी जैसे संगठित अपराधों पर सख्त रवैया अपना रही है। इससे न केवल अवैध तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि अब इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ ALSO: RANCHI NEWS: झारखंड आएंगे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, नए अधिवक्ताओं को सौपेंगे लाइसेंस

Related Articles