Home » RANCHI NEWS: झारखंड आएंगे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, नए अधिवक्ताओं को सौपेंगे लाइसेंस

RANCHI NEWS: झारखंड आएंगे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, नए अधिवक्ताओं को सौपेंगे लाइसेंस

by Vivek Sharma
FILE PHOTO
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : केंद्रीय कानून और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे रांची और धनबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

धनबाद में मारवाड़ी सम्मेलन में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे, जहां से वे रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ के साथ हेलीकॉप्टर से धनबाद के लिए रवाना होंगे। धनबाद में दोनों मंत्री झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के एक महत्वपूर्ण अधिवेशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य भर से मारवाड़ी समुदाय के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

रांची में होगा नागरिक अभिनंदन, नए वकीलों को लाइसेंस

धनबाद में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रांची लौटेंगे। यहां होटल रामदा में अर्जुन राम मेघवाल का भव्य नागरिक अभिनंदन आयोजित किया जाएगा। यह अभिनंदन झारखंड स्टेट बार काउंसिल, अधिवक्ता परिषद, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी युवा मंच सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल झारखंड के नए वकीलों को उनके लाइसेंस भी प्रदान करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में जरूरतमंदों को मेडिकल सहायता के लिए चेक भी वितरित किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश से बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शामिल होंगे।

परिचर्चा में मंत्री देंगे सवालों के जवाब

अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान एक परिचर्चा सत्र भी आयोजित किया गया है, जिसमें नागरिक, अधिवक्ता और अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखेंगे और मंत्री उनका समाधान करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी : संजय सेठ

कार्यक्रम के संबंध में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय कानून और संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का रांची के नागरिक अभिनंदन करेंगे और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, व्यवसायी पवन बजाज, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, बार काउंसिल के राजेंद्र कृष्ण और मुकेश सहित कई प्रमुख लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

READ ALSO: RANCHI NEWS: महिला सुरक्षा व बच्चों की मुस्कान ही उज्जवल भारत की नींव : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Related Articles