Home » JSSC Paper Leak Case: CID की जांच तेज, मामले की तह तक पहुंचने के लिए SIT जोड़ रही कड़ी से कड़ी

JSSC Paper Leak Case: CID की जांच तेज, मामले की तह तक पहुंचने के लिए SIT जोड़ रही कड़ी से कड़ी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में हुई कथित धांधली की जांच में सीआईडी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पूरी तरह जुट गई है। मामले की तह तक पहुंचने और हर कड़ी को आपस में जोड़ने के लिए जांच एजेंसी ने अब तक 37 लोगों को नोटिस भेजकर आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की है।

​छापेमारी में मिले डिजिटल सबूत

​जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में किस स्तर पर गड़बड़ी की गई और नियमों को दरकिनार किया गया।
सीआईडी की टीम ने नामकुम स्थित JSSC दफ्तर में रेड मारकर परीक्षा से जुड़े अहम दस्तावेज और डिजिटल एविडेंस अपने कब्जे में लिए हैं।
आयोग के सचिव से भी घंटों पूछताछ कर परीक्षा प्रक्रिया के अलग-अलग पहलुओं पर जानकारी जुटाई गई है।

​आगे और बढ़ सकता है दायरा

​अधिकारियों के मुताबिक,एसआईटी फिलहाल जब्त दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ में मिले बयानों का मिलान कर रही है। आने वाले दिनों में कुछ और लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पूरी जांच होने के बाद ही गड़बड़ी के इस पूरे मामले का सच सामने आ सकेगा।

Read Also: JSSC-CGLअभ्यर्थियों का अनोखा प्रदर्शन, गले में फंदा डालकर जताया विरोध 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment