Home » Exam Result Cancelled : बीएड-एमएड-बीपीएड परीक्षा का रिजल्ट रद्द, काउंसलिंग स्थगित

Exam Result Cancelled : बीएड-एमएड-बीपीएड परीक्षा का रिजल्ट रद्द, काउंसलिंग स्थगित

Exam Result Cancelled : पर्षद ने 4 जुलाई 2025 को विज्ञापन संख्या जेसीईसीईबी/07/25-36 के तहत परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

by Dr. Brajesh Mishra
BED MAED BPED exam results cancelled and counselling postponed in Jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का परीक्षाफल रद्द (Exam Result Cancelled) कर दिया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने यह निर्णय अपरिहार्य कारणों से लिया है। पर्षद ने 4 जुलाई 2025 को विज्ञापन संख्या जेसीईसीईबी/07/25-36 के तहत परीक्षा का परिणाम जारी किया था। अब इस परिणाम को निरस्त कर दिया गया है।

परीक्षाफल के आधार पर 7 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले प्रथम चक्र के ऑनलाइन साक्षात्कार को भी स्थगित कर दिया गया है। पर्षद ने कहा है कि इस संबंध में आगे की जानकारी दैनिक समाचार पत्रों और पर्षद की वेबसाइट पर दी जाएगी।

Exam Result Cancelled : इन वजहाें से रद्द हुआ परिणाम व काउंसलिंग

मिली जानकारी के अनुसार परिणाम रद्द (Exam Result Cancelled) हाेना का मुख्य वजह से टेक्निकल गड़बड़ी है जिससे मेरिट लिस्ट प्रभावित हाे रही है। इसके साथ ही अधिकतर विश्वविद्यालयाें में ग्रेजुएटशन फाईनल सेमेस्टर की परीक्षा नहीं हुई है। जबकि प्रवेश में शामिल हाेने वाले अधिकतर छात्र ग्रेजुएशन फाईनल सेमेस्टर के ही हैं। ऐसे में अगर काउंसलिंग शुरू हाे जाती है ताे ये छात्र एडमिशन नहीं ले पाएंगे। जिनकी संख्या हजाराें में हैं। इन सभी वजहाें काे ध्यान में रखते हुए ही पर्षद ने परीक्षा परिणाम व काउंसलिंग की तिथि रद्द की है।

बीएड का परिणाम रद्द करना छात्राें काे परेशान करने जैसा है। जबकि नियमानुसार जब 1 जुलाई से बीएड की कक्षाएं शुरू हाे जानी चाहिए ताे फिर इसमें देरी क्याें की जा रही है। इस पर सरकार ध्यान देने की जरूरत है।

डॉक्टर विशेश्वर यादव, अध्यक्ष झारखंड राज्य बीएड प्राध्यापक संघ

Read Also: Jharkhand M.ed Admission : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की अपील, एमएड नामांकन में दें प्राथमिकता

Related Articles