Home » RANCHI CRIME NEWS: रातु में कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

RANCHI CRIME NEWS: रातु में कुएं से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

by Vivek Sharma
palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रातु थाना क्षेत्र के टिकराटोली में सोमवार को कुएं से महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक महिला की पहचान संगीता देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नगड़ी की रहने वाली थी। कुछ महीने पहले ही में उसकी शादी हुई थी। स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रातु थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही संगीता देवी के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे और मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मारपीट की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा। पुलिस परिजनों और महिला के पति से पूछताछ कर रही है।

READ ALSO: RANCHI HEALTH NEWS: 20 साल से कम के युवा आ रहे हार्ट अटैक की चपेट में, जानें क्या है वजह

Related Articles