Home » JHARKHAND CONGRESS NEWS: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ विशाल राष्ट्रीय रैली दिल्ली में, झारखंड से 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

JHARKHAND CONGRESS NEWS: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ विशाल राष्ट्रीय रैली दिल्ली में, झारखंड से 5 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

by Vivek Sharma
कांग्रेस की विशाल रैली
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: प्रदेश कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ विशाल राष्ट्रीय रैली की तैयारियों को लेकर रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि रैली में झारखंड के विभिन्न प्रमंडलों के लगभग 5000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को प्रतिभागियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही विभिन्न संचार माध्यमों से रैली के व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई है।मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजिनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, केदार पासवान और राजन वर्मा मौजूद थे।

चुनाव आयोग दबाव में कर रहा काम

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र पर संकट गहरा गया है, क्योंकि मतों की चोरी कर सरकारें बनाई जा रही हैं  चुनाव आयोग सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता की आवाज बुलंद करना जरूरी है। उन्होंने राज्य सरकार के आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बताया और कहा कि इस पहल की चर्चा पूरे देश में हुई थी।

उन्होंने आगे कहा कि लोक सेवा अधिकार अधिनियम 2011 जो झारखंड सहित कई राज्यों में लागू है। जनता को निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने की गारंटी देता है। इसी अधिनियम के तहत 21 से 28 नवंबर तक राज्य में सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। कांग्रेस ने सभी वार्ड और मंडल अध्यक्षों को जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय होने का निर्देश दिया है।

जनता से की गई अपील

कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा मतदाता सूची से नाम हटाने, वोट चोरी करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसे तरीकों से सत्ता हासिल कर रही है। जिसकी खिलाफत में दिल्ली की रैली महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने बताया कि सेवा का अधिकार कानून में 73 नियम और 363 सेवाएं शामिल हैं, जिनके लिए पूरा सरकारी तंत्र पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंच रहा है। जनता से अपील की गई कि वे शिविरों में जाकर इसका लाभ लें।

Related Articles