Home » Ranchi Big Cyber Crime : रांची में सब्जी खरीदते जज का फोन गायब, चंद मिनटों में खाते से उड़े 2.88 लाख!

Ranchi Big Cyber Crime : रांची में सब्जी खरीदते जज का फोन गायब, चंद मिनटों में खाते से उड़े 2.88 लाख!

by Anand Mishra
Jagnnathpur Thana Ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खूंटी जिले में तैनात एक सिविल जज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इतना ही नहीं, मोबाइल चोरी होने के महज कुछ मिनटों बाद ही उनके बैंक बैंक खाते से 2 लाख 88 हजार रुपये गायब हो गए। यह सनसनीखेज वारदात रांची के धुर्वा सेक्टर-2 सब्जी बाजार में उस समय हुई, जब न्ययधीश अपनी पत्नी के साथ सब्जी खरीद रहे थे।

बैंकिंग एप से किया गया दो ट्रांजेक्शन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में जज साहब का फोन चुराया। फोन हाथ लगते ही अपराधियों ने तुरंत बैंकिंग ऐप्स के जरिए दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए – एक से 1.98 लाख और दूसरे से 90 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित न्यायाधीश को जब मैसेज आया तब तक खाता खाली हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही न्यायाधीश ने फौरन अपना सिम ब्लॉक कराया और जगन्नाथपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को है यह संदेह

जानकारी के अनुसार उनका आवास रांची के ही सेल सिटी क्षेत्र में है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही साइबर सेल की टीम भी सक्रिय हो गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों ने संभवतः पहले से ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में टारगेट सर्च कर रखा था और फोन में पहले से सेव यूपीआई पिन या फेस अनलॉक का फायदा उठाया।

बड़े गिरोह की संलिप्तता का संकेत

पिछले कुछ महीनों में रांची-खूंटी क्षेत्र में मोबाइल चोरी के बाद तुरंत ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे यह वारदात एक बड़े गिरोह की ओर इशारा कर रही है। न्यायिक जगत में भी इस घटना से हड़कंप है। एक जज के साथ इस वारदात ने आम लोगों में डिजिटल ठगी को लेकर दहशत बढ़ा दी है। पुलिस अब चोरी गए फोन की लोकेशन ट्रेस करने और ट्रांजेक्शन से संबंधित खातों की डिटेल निकालने में जुटी है।

Related Articles