Home » Jamshedpur Murder : देवनगर में पार्किंग में कार्यरत युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Jamshedpur Murder : देवनगर में पार्किंग में कार्यरत युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

by Mujtaba Haider Rizvi
dumka crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर पीपल स्कूल के पीछे मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अज्ञात अपराधियों ने शेखर सांडिल (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।मृतक की बहन सरस्वती दास ने बताया कि रात में घर लौटने पर उसने अपने भाई को घर के बाहर खून से लथपथ गिरा हुआ पाया। पड़ोसियों की मदद से फौरन सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में शेखर को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, उसे बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी, जिसके चलते अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी जान नहीं बच सकी।शेखर नया कोर्ट के पास एक निजी पार्किंग में कार्यरत था और प्रतिदिन की तरह ड्यूटी के बाद घर लौटा था।

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शेखर का स्थानीय युवक और उसके एक साथी से पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों को आशंका है कि इसी रंजिश में उसे गोली मारी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों का बोलबाला है और पुलिस-प्रशासन की लापरवाही अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि देवनगर क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, परंतु पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ हैं। सवाल उठ रहा है कि देर रात सुनसान इलाके में बढ़ते अपराध प्रशासन की नाकामी का संकेत है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

Read Also- Jamshedpur : पोटका में हाइवा में भीषण आग, सावनाडीह रोड पर मची अफरा-तफरी

Related Articles