Home » Jamshedpur ATM Fraud : करनडीह में एटीएम में कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगों ने बैंक खाते से पार कर दिए 2.84 लाख

Jamshedpur ATM Fraud : करनडीह में एटीएम में कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगों ने बैंक खाते से पार कर दिए 2.84 लाख

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में भीम सोरेन का एटीएम कार्ड फंस गया। इसके बाद उनके बैंक अकाउंट से से 2.84 लाख रुपये की निकासी कर ली गई है। इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जोंड्रागोड़ा के रहने वाले हैं भीम

यह घटना 28 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजकर 6 मिनट की बताई जा रही है। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के जोंड्रागोड़ा निवासी भीम सोरेन करनडीह चौक स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। रुपये निकालने के दौरान अचानक उनका एटीएम कार्ड मशीन में ही फंस गया।

घर लौटे तो मोबाइल पर देखा रकम निकासी का मैसेज

कार्ड फंसने के कारण भीम सोरेन एटीएम से निराश होकर अपने घर लौट आए। लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 2.84 लाख रुपये निकासी का मैसेज आया, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।

सीसीटीवी फुटेज देख रही पुलिस

घटना के आठ दिन बाद, यानी 4 जनवरी 2026 को पीड़ित भीम सोरेन ने परसुडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एटीएम फुटेज समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला एटीएम फ्रॉड से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles