Home » Jamshedpur Accident: साकची में हाथीघोड़ा मंदिर के पास सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार ऑटो, ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत

Jamshedpur Accident: साकची में हाथीघोड़ा मंदिर के पास सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई तेज रफ्तार ऑटो, ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत

घटना में एक घायल, एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक सड़क हादसे में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया है।

ट्रेलर के पीछे नहीं लगा था रिफ्लेक्टर

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि ट्रेलर सड़क पर क्यों खड़ा किया गया? बताया जा रहा है कि ट्रेलर हाथीघोड़ा मंदिर के पास सड़क पर खड़ा कर दिया गया था। इसके पीछे न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाए गया था और न ही कोई लाल कपड़ा। इसी के चलते साकची से मानगो की तरफ आ रहा तेज रफ्तार ऑटो ट्रेलर के पीछे टकरा गया।

ट्रेलर चालक की तलाश

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रेलर चालक और मालिक का पता लगवाया जा रहा है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में लोग तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं और जरूरत पड़ने पर वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाते।

Read also – https://thephotonnews.com/jamshedpur-sanjeev-singh-murder-case-dubraj-nag-jitendra-singh-convicted/

Related Articles