Home » Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा के रामकृष्ण मिशन स्कूल में सातवीं के दो छात्र भिड़े, चाकू निकालने का आरोप

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा के रामकृष्ण मिशन स्कूल में सातवीं के दो छात्र भिड़े, चाकू निकालने का आरोप

Ja

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रामकृष्ण मिशन स्कूल में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ। यहां कक्षा 7 के दो छात्रों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान ही आरोप है कि एक छात्र ने चाकू निकाल लिया। हालांकि छात्रों ने फौरन बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। स्कूल के टीचर समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। बीच – बचाव किया गया और उसके बाद दोनों छात्रों के अभिभावकों को मामले की सूचना दी गई।

दोनों छात्रों के अभिभावक भी पहुंचे थाने

दोनों छात्रों के अभिभावक स्कूल पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों को थाने ले गई। थाने पर छात्रों के अभिभावक भी पहुंचे। अभिभावकों ने थाने पर आपस में समझौता कर लिया।

स्कूल प्रबंधन करेगा कार्रवाई

सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने छात्रों के अभिभावकों से कहा कि अगर वह आवेदन देंगे तो पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। लेकिन, छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि वह कार्रवाई नहीं चाहते और मामले में समझौता करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दोनों पक्ष थाने से चले गए। हालांकि, स्कूल प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करने के मूड में है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन की तरफ से अभिभावकों को नोटिस जारी कर दी गई है।

Read more: Jamshedpur Crime: कदमा बाजार में टाटा स्टील के क्वार्टर पर थाना प्रभारी का था कब्जा, TSUISL ने कराया खाली

Related Articles