Home » Ranchi Health News: झारखंड में AI आधारित हेल्थ सिस्टम से चलेंगे अस्पताल, रोग की पहचान व इलाज में होगी आसानी

Ranchi Health News: झारखंड में AI आधारित हेल्थ सिस्टम से चलेंगे अस्पताल, रोग की पहचान व इलाज में होगी आसानी

ACTUVI के CEO ड्रेगन स्मिथ ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की मुलाकात, दी अमेरिका आने की दावत

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित हेल्थ सिस्टम विकसित करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से ACTUVI (USA) के फाउंडर एवं CEO ड्रेगन स्मिथ ने मुलाकात की और उन्हें अमेरिका आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मई में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम अमेरिका अध्ययन दौरे पर जाएगी। वहां उन्नत मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम और AI-सपोर्टेड डायग्नोस्टिक मॉडल की स्टडी की जाएगी। इसका मकसद झारखंड में तकनीक-आधारित, सटीक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है।

AI आधारित डायग्नोस्टिक सिस्टम पर मंथनACTUVI के साथ हुई बैठक में AI आधारित डायग्नोस्टिक सिस्टम, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स, डिजिटल क्लिनिकल मॉनिटरिंग और एडवांस्ड मेडिकल स्क्रीनिंग तकनीकों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन तकनीकों से रोग पहचान की सटीकता बढ़ाने, उपचार प्रबंधन को बेहतर बनाने और क्लिनिकल परिणामों में सुधार का लक्ष्य रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय हेल्थ एवं टेक्नोलॉजी समिट का जिक्रनई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेल्थ एवं टेक्नोलॉजी समिट में विश्वस्तरीय मेडिकल डिवाइस, इंटेलिजेंट डायग्नोस्टिक्स प्लेटफॉर्म और AI-संचालित क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम प्रदर्शित किए गए। व्यस्त होने की वजह से स्वास्थ्य मंत्री स्वयं शामिल नहीं हो सके, लेकिन अपर मुख्य सचिव अजय कुमार को प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया।स्वास्थ्य विभाग की कार्य योजनास्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुसार पहले चरण में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों को AI-सपोर्टेड हेल्थ इंफॉर्मेशन सिस्टम, डिजिटल रेडियोलॉजी और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

दूसरे चरण में जिला और सदर अस्पतालों को इससे जोड़ा जाएगा, ताकि कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का शुरुआती और सटीक निदान संभव हो सके।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। वहीं, CEO ड्रेगन स्मिथ ने झारखंड के कोशिशों की सराहना करते हुए तकनीकी सहयोग और रिसर्च आधारित हेल्थकेयर डेवलपमेंट में समर्थन जताया।इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Read also – Jamshedpur Tata Power News : टाटा पावर ने जमशेदपुर में ईज़ी होम ऑटोमेशन लॉन्च किया, अब झारखंड के घर होंगे स्मार्ट

Related Articles

Leave a Comment