Home » Gumla News : गुमला में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Gumla News : गुमला में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Jharkhand Hindi News : कुराग गांव से घूम कर अपने घर वापस जा रहे थे, तभी हुआ हादसा

by Mujtaba Haider Rizvi
Hazaribag News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नवडीहा के पास हुआ हादसा

मृतकों में लोहरदगा जिले के भोसको गांव निवासी पंकज उरांव और विजय उरांव हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कुरगा गांव गए थे और शाम को अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी नवडीहा के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस टक्कर के बाद दोनों युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। घायलों को फौरन इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान पंकज उरांव की मौत हो गई। विजय उरांव की स्थिति काफी नाजुक थी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी पहुंच गए थे। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां भी इलाज के दौरान विजय उरांव ने भी दम तोड़ दिया।

परिजनों में है शोक का माहौल

दोनों युवकों की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। उनका रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाए जाएं। ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिला प्रशासन का कहना है कि इन दिनों बाइक सवार तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं। इसी के चलते हादसे होते हैं जिला प्रशासन की सलाह है कि लोग तेज रफ्तार में बाइक ना चलाएं। बाइक की रफ्तार इतनी रखें कि उसे समय पड़ने पर कंट्रोल में रखा जा सके।

Read Also- Jharkhand Assembly Budget Session झारखंड विधानसभा का बजट सत्र : सदन में चला प्रश्न काल, जानें किसने उठाई बिना पुनर्वास किए घरों पर बुलडोजर न चलाने की मांग

Related Articles

Leave a Comment