Khunti : खूंटी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विमल कंडुलना की शनिवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। विमल कंडूलना शुक्रवार की रात अपने एक दोस्त बेनेदिक कंडुलना के साथ बाइक पर सफर कर रहा था। तभी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई थी। इस सड़क हादसे में विमल कंडुलना गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया।

बलंकेल गांव का रहने वाला था युवक
विमल रनिया थाना क्षेत्र के बलंकेल गांव का था। बताया जा रहा है कि विमल कंडुलना मजदूरी के लिए चेन्नई जाने के लिए घर से निकला था। ट्रेन छूट गई थी। उसके बाद वह गांव से अपने दोस्त बेनेदिक कंडुलना को बाइक लेकर स्टेशन बुलाया था। दोनों पोकला स्टेशन से वापस गांव लौट रहे थे।
मरचा मोड़ के पास हुई थी घटना
बताते हैं कि मरचा मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई। जब यह टक्कर हुई तो मोटरसाइकिल काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तोरपा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। यहां विमल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने विमल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में गम का माहौल है।
Read Also- RANCHI FOOD SAFETY NEWS: एक फूड सेफ्टी आफिसर के भरोसे पूरी राजधानी, नहीं हो रही सैंपल की जांच

