Dhanbad: जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर गांव में पुराने विवाद को लेकर गुरुवार को बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
बताते हैं कि बेहराकुदर निवासी पंचानंद सिंह गुरुवार को अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इसी दौरान शुभम सिंह अपने करीब छह साथियों के साथ वहां पहुंचा और पंचानंद सिंह से पैसे छीनने का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा है कि होली की परंपरा के तहत पंचानंद सिंह घर के सामने बैठे बच्चों को कुछ पैसे दे रहे थे, तभी आरोपित हथियार लेकर वहां पहुंचे और उनसे करीब 15 हजार रुपये छीन लिए।
जब पंचानंद सिंह ने शोर मचाया तो उनके बेटे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी आरोपित बमबाजी करते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक हुई बमबाजी से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से बम के अवशेष और एक बाइक बरामद कर उसे जब्त कर लिया।
इस मामले में छह नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read Also: Palamu News : पलामू में होली के दिन बुजुर्ग की टांगी से हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

