Home » Jharkhand weather update : झारखंड मौसम अपडेट : आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत, कल से राहत के संकेत

Jharkhand weather update : झारखंड मौसम अपडेट : आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत, कल से राहत के संकेत

by Rakesh Pandey
Jharkhand Weather Today
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में आज यानी शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बीते 24 घंटे में वज्रपात से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

झारखंड वेदर अलर्ट : आज भी तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है, जबकि पहले ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।

झारखंड में मौसम बदलाव : साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। कोडरमा में सबसे अधिक 31 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में 10 मिमी और गुमला तथा हजारीबाग में 5-5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची में भी हल्की बारिश दर्ज हुई।

वज्रपात की घटनाएं : 3 जिलों में 5 लोगों की मौत

वज्रपात की घटनाओं ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। हजारीबाग, चतरा और पलामू जिलों में कुल पांच लोगों की जान गई है।

हजारीबाग में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हुई।

चतरा में महुआ चुनने के दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए।

पलामू जिले में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में मवेशियों के मरने की भी खबरें सामने आई हैं।

रांची मौसम : बारिश से गिरा तापमान, मिली राहत

राजधानी रांची में शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टनगंज में तापमान 36.2 डिग्री तक पहुंचा।

हालांकि, इस मौसम परिवर्तन का असर कृषि पर भी पड़ा है। गेहूं की फसल, सब्जियों और आम के मंजर को नुकसान की आशंका जताई गई है।

तापमान में गिरावट और आगे का पूर्वानुमान

आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। राहत की बात यह है कि 22 मार्च से मौसम साफ होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, 25 मार्च के बाद एक बार फिर बादल छाने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Leave a Comment