Home » Jamshedpur Ramnavami News: रामनवमी विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC ने घाटों का किया निरीक्षण, जानें क्यों नदी में लगेंगी लाल झंडियां

Jamshedpur Ramnavami News: रामनवमी विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC ने घाटों का किया निरीक्षण, जानें क्यों नदी में लगेंगी लाल झंडियां

साफ-सफाई और पहुंच मार्गों की मरम्मत को भी समय पर पूरा करने को डीसी की तरफ से कहा गया। विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रामनवमी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को शहर के प्रमुख विसर्जन घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उपायुक्त ने स्वर्णरेखा, दोमोहानी, बालूघाट, बेलीबोधनवाला घाट, ग्रीन पार्क घाट, डीवीसी घाट, बागबेड़ा घाट सहित शास्त्रीनगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान घाटों पर बैरिकेडिंग, समतलीकरण और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साफ-सफाई और पहुंच मार्गों की मरम्मत को भी समय पर पूरा करने को कहा गया। विसर्जन के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।भीड़ नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, वॉच टावर, माइक सेट, ड्रोन और वीडियो कैमरों से निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने अखाड़ा समितियों और आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने और सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर निकाय और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि रामनवमी के दिन नदी किनारे कोई हादसा ना हो। इसके लिए गोताखोर तैनात किए जाएंगे। साथ ही नदी में लाल झंडियां लगाई जाएंगी। ताकि लोग गहराई की तरफ ना जाएं और हादसा ना हो। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात को कंट्रोल करने के लिए जेएनएसी की तरफ से बैरीकेडिंग भी की जाएगी। मानगो में भी बैरीकेडिंग होगी।

रामनवमी को लेकर रहेगी जवानों की तैनाती, मजिस्ट्रेट भी रहेंगे तैनात

सीसईआर में जवानों की ब्रीफिंग

जमशेदपुर रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोर्ड पर है। शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसको लेकर जिला पुलिस अभी से तैयारी मे जुट गई है। साकची के सीसीआर में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विशेष दिशा निर्देश दिया है। ताकि, रामनवमी पर्व के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटे। सिटी एसपी ने सभी को रामनवमी के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दिन शहर में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। साथ ही सभी संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रहेगी। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि रामनवमी के दौरान पूरे इलाके में पुलिस छावनी मे तब्दील रहेगा। ताकि कोई भी असमाजिक तत्व अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। रामनवमी को लेकर पुलिस पूरे इलाके में अभी से फ्लैग मार्च करेगी।

साकची में बन रही लाइब्रेरी का डीसी ने लिया जायजा

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइब्रेरी का काम जल्द पूरा कर इसका शुभारंभ सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बने, इसके लिए सभी सुविधाएं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराई जाएं। निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा, पारदर्शिता पर जोर

डीसी ऑफिस सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में राशन वितरण, डोर स्टेप डिलीवरी, लंबित कार्ड, बैकलॉग और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि किसी भी पात्र लाभुक को राशन से वंचित नहीं किया जाए। साथ ही अयोग्य कार्डधारियों को हटाकर योग्य लोगों को जोड़ने के लिए सत्यापन कार्य में तेजी लाने को कहा गया।उन्होंने वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित निपटारा करने और अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

Read also – Jamshedpur Bomb Blast : तेज धमाके के साथ ही कंट्रोल्ड ब्लास्ट से डिफ्यूज कर दिए गए अमेरिकी बम, जानें 80 साल दबे रहने के बाद भी क्यों जिंदा थे

Related Articles

Leave a Comment