Home » Dhanbad Crime : धनबाद में कोयला माफिया की दबंगई; सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों पर बोला हमला

Dhanbad Crime : धनबाद में कोयला माफिया की दबंगई; सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों पर बोला हमला

Dhanbad Crime : पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

by Kanchan Kumar
Dhanbad Coal Mafia Attack on BCCL Officials
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिले में कोयला माफिया की दबंगई एक बार फिर सामने आई है। दबंगों ने बाघमारा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पहुंचे बीसीसीएल के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला बोल दिया और उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है।

बीसीसीएल के जीएम सिक्योरिटी हाफिजुल कुरैशी और ब्लॉक-2 के जीएम राजीव रंजन शुक्रवार दोपहर परियोजना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के टूटने की जांच करने पहुंचे थे। उसी दौरान कुछ संदिग्ध लोग बाइक से वहां पहुंचे और दोनों अधिकारियों को घेर लिया।

धक्का-मुक्की और मारपीट की

अचानक हमलावरों ने धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख दोनों अधिकारी वहां से निकलकर बाघमारा थाना की ओर जाने लगे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते रहे। थाना से थोड़ी दूरी पहले ही उनकी गाड़ी रोक ली।

इसके बाद हमलावरों ने जबरन दोनों अधिकारियों को गाड़ी से उतारने की कोशिश की। इस दौरान चालक के साथ भी मारपीट की और गाड़ी की चाबी छीन ली। बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों अधिकारियों को दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले जाना चाहते थे।

सीआईएसएफ के जवानों ने स्थिति को संभाला

हालांकि, किसी तरह दोनों अधिकारी वहां से बचकर भाग निकले और सीधे थाना परिसर में पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद जीएम सिक्योरिटी को सुरक्षित उनके कार्यालय पहुंचाया गया।

जीएम सिक्योरिटी ने बताया कि जांच के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनका कॉलर पकड़कर जबरन ले जाने की कोशिश की। फिलहाल मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है।

Read Also: केंदुआडीह में BCCLके दावे फेल, गैस रिसाव का असर अब भी बरकरार, एक ही परिवार के तीन लोग बीमार

Related Articles

Leave a Comment