Home » Khunti News : खूंटी में मामूली बात पर भतीजों ने अपने चाची को मार डाला, जानें क्यों हुई वारदात

Khunti News : खूंटी में मामूली बात पर भतीजों ने अपने चाची को मार डाला, जानें क्यों हुई वारदात

by Mujtaba Haider Rizvi
Khunti News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti News: खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में करंज फल चुनने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में चाची की मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंगरा पाहन (25) और कुंवर पाहन (20) के रूप में हुई है। दोनों कातुद नीचे टोली गांव, थाना मारंगहादा, जिला खूंटी के निवासी हैं।

गौरतलब है कि सात अप्रैल को दिन में करंज फल चुनने को लेकर चाचा और भतीजों के बीच विवाद हुआ था। यही विवाद रात में हिंसक हो गया। आरोपियों ने चाचा के घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान गुड़िया पाहन (55) और उनकी पत्नी सोनी पाहन (45) के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची ले गए, जहां इलाज के दौरान सोनी पाहन की मौत हो गई, जबकि गुड़िया पाहन का इलाज जारी है।

इस मामले में गुड़िया पाहन के बयान पर मारंगहादा थाना में कांड संख्या 06/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल टांगी और डंडा बरामद किया गया है, साथ ही घटनास्थल से खून लगी मिट्टी भी जब्त की गई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment