Home » Ramgarh Crime News : रामगढ़ में बड़ी चोरी : शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए

Ramgarh Crime News : रामगढ़ में बड़ी चोरी : शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर से लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए

by Rakesh Pandey
Ramgarh Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां परिवार के शादी समारोह में शामिल होने के दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना शहर के गोलपार इलाके की है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश दोनों पैदा कर दिया है।

बंद घर को बनाया निशाना, ताला तोड़कर घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, कपड़ा फेरी व्यवसाय से जुड़े रामप्रवेश साव अपने परिवार के साथ बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। इसी दौरान मंगलवार रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। बंद घर होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरी योजना के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया।

6-7 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ

चोरों ने घर में रखे अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर करीब 6 से 7 लाख रुपये के जेवरात और लगभग 1.20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा, बिक्री के लिए रखी गई नई और कीमती साड़ियां भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान में सोने की मांगटीका, नथिया, चेन, झुमके के दो सेट, मंगलसूत्र, चांदी के जेवरात और नगदी शामिल हैं।

छत पर बैठकर खाया-पिया, मिले सिगरेट के अवशेष

घटना की गंभीरता इस बात से भी समझी जा सकती है कि चोरों ने घर में आराम से समय बिताया। घर की छत पर खाने-पीने के संकेत मिले हैं, वहीं सिगरेट के अवशेष भी बरामद किए गए हैं। इससे अंदेशा है कि चोर काफी देर तक घर में मौजूद रहे और बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया।

सुबह मिली जानकारी, पुलिस जांच में जुटी

बुधवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Read Also- Palamu Road Accident : शादी में बाइक से जा रहे थे युवक, लादी गांव में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल

Related Articles

Leave a Comment