Home » Jamshedpur Theft: कदमा में TMH की महिला डॉक्टर के घर से सोने का जेवरात चोरी, गार्ड, मेड और कुक पर शक

Jamshedpur Theft: कदमा में TMH की महिला डॉक्टर के घर से सोने का जेवरात चोरी, गार्ड, मेड और कुक पर शक

कदमा थाने में डॉक्टर गीति सुधा मुंड के आवेदन पर पुलिस ने घर के गार्ड रमेश, मेड तुलसी और खाना बनाने वाले कुक दुर्गा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpurTheft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के कदमा स्थित टीएमएच डॉक्टर हॉस्टल में रहने वाली टीएमएच की डॉक्टर गीति सुधा मुंड के घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं। इनमें अंगूठी समेत अन्य जेवरात शामिल हैं। चोरी करने का शक घर के गार्ड, मेड और कुक पर लगाया गया है। कदमा थाने में डॉक्टर गीति सुधा मुंड के आवेदन पर पुलिस ने घर के गार्ड रमेश, मेड तुलसी और खाना बनाने वाले कुक दुर्गा के खिलाफ बुधवार को नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

अलमीरा का ताला तोड़कर निकाले जेवरात

कदमा थाना प्रभारी ने बताया की सोने के यह जेवरात अलमीरा में रखे हुए थे। डॉक्टर ड्यूटी पर थीं। वह वापस आईं तो देखा कि अलमीरा से सोने के जेवरात गायब हैं। उनको शक है कि कोई बाहर से आया गया नहीं है। घर में मौजूद गार्ड रमेश, मेड तुलसी और कुक दुर्गा की ही यह कारस्तानी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

20 अप्रैल की है घटना

जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। चोरी की घटना 20 अप्रैल को दोपहर बाद 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच की है। गीति सुधा मुंड टीएमएच डॉक्टर हॉस्टल के क्वार्टर नंबर ए 103 की रहने वाली हैं। कदमा थाने के एसआई दीपक कुमार महतो मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment