Home » Palamu Road Accident : शादी में बाइक से जा रहे थे युवक, लादी गांव में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल

Palamu Road Accident : शादी में बाइक से जा रहे थे युवक, लादी गांव में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से हुए घायल

by Birendra Ojha
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लादी गांव में मंगलवार को रात में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के छोटकी बैरिया निवासी स्वर्गीय बबुनी भुइयां के पुत्र पुनी भुइया (35) एवं चैनपुर थाना क्षेत्र के अदनिया गांव निवासी सत्येंद्र भुइयां (25) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात करीब 10 बजे दोनों युवक अदनिया गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित चपरी गांव एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों का इलाज अपनी देखरेख में करा रहे हैं।

Read Also- Bahragora Bomb : बहरागोड़ा में शक्तिशाली बम आज होगा नष्ट, स्वर्णरेखा नदी तट पर सेना की तैयारी के बीच एक किमी का एरिया सील

Related Articles

Leave a Comment