Home » Bokaro News: बोकारो एयरपोर्ट के बाहर अवैध झोपड़ियों पर दौड़ा बुलडोजर; प्री-फैब्रिकेटेड दीवार खड़ी करने का लक्ष्य

Bokaro News: बोकारो एयरपोर्ट के बाहर अवैध झोपड़ियों पर दौड़ा बुलडोजर; प्री-फैब्रिकेटेड दीवार खड़ी करने का लक्ष्य

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो। बीएसएल और बोकारो जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट बाउंड्री के पास मंगलवार को 60 से अधिक अवैध झोपड़ियों पर बुलडोजर चलाया। इस बार प्रशासन एवं बीएसएल प्रशासन चौकस है। अतिक्रंमण हटाने के बाद वहां तत्कल बाउंड्री करने की योजना है।

2019 के बाद यहां छठी बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है। अतिक्रमण हटाने के बाद पुनः धीरे धीरे कर अतिक्रमण कर लिया जाता है।

पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर झोपड़ियों को हटाया गया। ताकि किसी को विरोध करने का अधिक मौका न मिल सके। कई लोगों ने अधिकारियों से मोहलत की मांग की और खुद हटने की बात कही। लेकिन प्रशासन इस बार सख्त रुख में नजर आया। बीएसएल के एक अधिकारी के अनुसार, पूर्व में माइक से सूचना देने के बावजूद लोग नहीं हटे थे, इसलिए कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाने के बाद इस बार प्री-फैब्रिकेटेड बाउंड्री वॉल लगाने का काम शुरू किया गया है, जिसे 15 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले 2025 में लगाई गई आयरन फेंसिंग तोड़ दी गई थी, जिसके बाद दोबारा कब्जा हो गया था। उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में हाल में हुई समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट से जुड़े 15 लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई थी। हर बार नई समयसीमा तय की गई थी।

Read Also: Election Analysis: विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों में से अधिकतर मुस्लिम; पांच राज्यों का परिणाम दिखा रहा आईनाhttps://thephotonnews.in/congress-minority-support-election-results-analysis-assam-kerala-bengal-tamilnadu/

Related Articles

Leave a Comment