Home » RANCHI NEWS : तमाड़ में बहनोई की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी साला गिरफ्तार

RANCHI NEWS : तमाड़ में बहनोई की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी साला गिरफ्तार

आरोपी साले और उसके बहनोई के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी

by Vivek Sharma
तमाड़ में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड में रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे टोली गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही सगे बहनोई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार, आरोपी साले और उसके बहनोई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी टांगी उठाकर बहनोई पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना की पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment