रांची : झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार सोमवार को बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 मई 2026 को 319 नवनियुक्त सहायक आचार्यों (प्राथमिक शिक्षक) और 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होगा।
नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों में कक्षा एक से पांच तक के लिए चयनित 158 तथा कक्षा छह से आठ तक के 161 सहायक आचार्य शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों के चयन की अनुशंसा झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग ने की है। राज्य सरकार का कहना है कि नई नियुक्तियों से सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Read Also- Jamshedpur Health News: TMH की 24×7 ‘टीएमएच साथी’ हेल्पलाइन देगी मरीजों को बेहतर सुविधा, आज से आगाज

