Home » RANCHI NEWS : PLFI के नाम पर मांग ली एक करोड़ की रंगदारी, जानें क्या है पूरा मामला 

RANCHI NEWS : PLFI के नाम पर मांग ली एक करोड़ की रंगदारी, जानें क्या है पूरा मामला 

अपराधियों ने एक करोड़ रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी

by Vivek Sharma
पीएलएफआई के नाम पर मांगी रंगदारी-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में रंगदारी मांगने का सिलसिला जारी है। तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पीएलएफआई के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने तुपुदाना ओपी (पुलिस आउटपोस्ट) में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने लाल कृष्णा नाथ शहदेव को वाट्सएप मैसेज के जरिए खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़ा बताते हुए रंगदारी की मांग की। मैसेज में पीएलएफआई के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया था, जिससे मामले को गंभीर माना जा रहा है। अपराधियों ने एक करोड़ रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है।

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वाट्सएप नंबर और मैसेज की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने वाले वास्तव में किसी उग्रवादी संगठन से जुड़े हैं या फिर किसी ने डर फैलाने के उद्देश्य से फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment