Home » Tata Motors Hospital : सम्मानित हुए टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के डाॅक्टर, चिन्मय विद्यालय ने इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे मनाया

Tata Motors Hospital : सम्मानित हुए टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के डाॅक्टर, चिन्मय विद्यालय ने इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे मनाया

by Arvind Shrivastava
Tata Motors Hospital
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे क अवसर पर टेल्को कॉलोनी स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय द्वारा बुधवार को चिकित्सा सेवा में समर्पित चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं (जीवविज्ञान संकाय) के 15 विद्यार्थियों ने टाटा मोटर्स अस्पताल में चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।

विद्यार्थियों ने प्रेरणास्पद उद्बोधन एवं भावपूर्ण गीत के माध्यम से चिकित्सकों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आभार प्रकट किया तथा उनके निस्वार्थ सेवा-भाव को नमन किया। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित संवेदनशीलता, कृतज्ञता एवं मानवीय मूल्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विष्णु चंद्र दीक्षित एवं प्राचार्या मीना विल्खु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुभव किया कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने वाले विशेषज्ञ ही नहीं, अपितु मानवता के सच्चे संरक्षक, आशा के संचारक और जीवन के प्रहरी हैं।

इस अवसर पर प्राचार्या मीना विल्खू ने अपने संदेश में कहा— ‘चिकित्सकों की सेवा, समर्पण और करुणा मानवता की अमूल्य धरोहर है। उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संस्कारित एवं मूल्यपरक शिक्षा का अभिन्न अंग है। ऐसे अवसर विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सेवा-भाव, विनम्रता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन-मूल्यों का विकास करते हैं। यही हमारे विद्यालय की शिक्षा-दृष्टि का मूल उद्देश्य है’।

कार्यक्रम का समापन सभी चिकित्सकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं उनके स्वस्थ, सफल तथा मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने समाज के प्रत्येक चिकित्सक के प्रति अपनी गहन श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

Read Also- Chaibasa Hindi News : सेल के किरीबुरू और मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्रों में हाथियों का आतंक, ड्रोन से निगरानी शुरू

Related Articles