Home » Hazaribagh Train Accident: हजारीबाग में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 40 मिनट रुकी रही प्रीमियम ट्रेन

Hazaribagh Train Accident: हजारीबाग में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, 40 मिनट रुकी रही प्रीमियम ट्रेन

हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा, पटरी पर आई ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी वंदे भारत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​हजारीबाग : शुक्रवार शाम रांची से पटना जा रही देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। चरही और बेस स्टेशन के बीच पटरी पर अचानक आई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से ट्रेन की सीधी भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इतने बड़े झटके के बावजूद ट्रेन पटरी से नीचे नहीं उतरी और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

​अचानक हुआ धमाका, यात्रियों में फैली दहशत

शाम करीब 6:00 बजे जब ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में थी, तभी बिना फाटक वाले कच्चे रास्ते से एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन चालक ने सक्रियता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक ट्रेन ट्रॉली से टकरा चुकी थी। टक्कर का झटका इतना तेज था कि डिब्बों में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चालक की सूझबूझ से एक भयावह दुर्घटना टल गई।

​40 मिनट ठप रहा परिचालन

हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को मौके पर ही रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच और ट्रैक सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को लगभग 40 मिनट बाद आगे रवाना किया गया।

वंदे भारत के रुकने के कारण हजारीबाग टाउन स्टेशन पर कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर को भी करीब आधे घंटे तक रोके रखना पड़ा। इस पूरी घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सवाल उठ रहा है कि हाइ-स्पीड ट्रेन रूट के इतने संवेदनशील इलाके में ट्रैक्टर आखिर पहुंचा कैसे? अगर ट्रेन पटरी से उतर जाती, तो इसका अंजाम बेहद दर्दनाक हो सकता था। फिलहाल रेलवे अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Read Also: *JSSC- CGL धांधली मामले में CID ने की बड़ी कार्रवाई, 4 अभ्यर्थियों को दबोचा, पैसे के दम पर अफसर बनने का खेल!*

Related Articles

Leave a Comment