Home » Chaibasa Hindi News : ‘गुलगुला’ गले में फंसने से एक युवक की गई जान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Chaibasa Hindi News : ‘गुलगुला’ गले में फंसने से एक युवक की गई जान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Jharkhand Hindi News : परिजन मोटाय गोप को आनन-फानन में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Hindi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गुलगुला गले में फंसने से एक युवक की जान चली गई। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से सटे घाघरी गांव में मंगलवार शाम हुए इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

श्वासनली में अटका निवाला, दम घुटने से मौत

मृतक की पहचान घाघरी गांव के रहने वाले 28 वर्षीय मोटाय गोप के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक मोटाय पूरी तरह स्वस्थ था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह खेतों में हल चलाकर काम खत्म करने के बाद गांव के ही एक हड़िया गोदाम पहुंचा था। वहां वह हड़िया पीने के साथ गुलगुला खा रहा था। इसी दौरान गुलगुला अचानक उसकी श्वासनली (विंडपाइप) में जाकर फंस गया। निवाला अटकते ही मोटाय की सांसें रुकने लगीं और वह तड़पने लगा। दम घुटने के कारण वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था और देखते ही देखते तड़पकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी मोटाय के परिवार को दी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर चाईबासा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि गले में खाना फंसने और ऑक्सीजन न मिल पाने (दम घुटने) के कारण युवक की मौत हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

हादसे की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस अचानक हुए हादसे से मोटाय के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी को अंदाजा नहीं था कि खेत से काम करके लौटा हंसता-खेलता युवक चंद मिनटों में इस तरह दुनिया छोड़ जाएगा।

Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का सरकार पर हमला, 2 जुलाई को मशाल जुलूस और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान

Related Articles

Leave a Comment