Home » Latehar News: लातेहार में आपसी विवाद के दौरान बुजुर्ग पर एसिड अटैक, पुलिस जांच में जुटी

Latehar News: लातेहार में आपसी विवाद के दौरान बुजुर्ग पर एसिड अटैक, पुलिस जांच में जुटी

दुंदु गांव निवासी बरतु उरांव का गांव के कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कुछ लोग उनके घर के पास पहुंचे और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु गांव में आपसी विवाद के बीच एक बुजुर्ग पर कथित एसिड अटैक का मामला सामने आया है। इस घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि दुंदु गांव निवासी बरतु उरांव का गांव के कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को कुछ लोग उनके घर के पास पहुंचे और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इसी दौरान बरतु उरांव के पिता रामेश्वर उरांव बीच-बचाव के लिए सामने आए।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने ज्वलनशील द्रव फेंका, जो रामेश्वर उरांव पर गिर गया।

कुछ देर बाद उनके हाथ में तेज जलन शुरू हुई और गंभीर रूप से त्वचा व मांसपेशियां प्रभावित हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे और उनके पास लाठी-डंडे, लोहे का फाइटर और बैटरी एसिड जैसी सामग्री थी। मारपीट में बुजुर्ग के पैर में भी गंभीर चोट आई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने बैटरी का पानी या ज्वलनशील रसायन फेंका हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी।

Related Articles

Leave a Comment