Home » Ranchi News : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

Ranchi News : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

by Mujtaba Haider Rizvi
Radhakrishna Kishore Health Update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वे हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।

रविवार को पश्चिम बंगाल से लौटकर वे पलामू के मेदिनीनगर पहुंचे थे। इस दौरान ही उनके अस्वस्थ होने की खबर सामने आई। सोमवार शाम वे पलामू से रांची लौटे, लेकिन रात में उनकी स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और जरूरी जांच की जा रही है।

मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बताया जा रहा है कि पलामू दौरे के दौरान सोमवार को उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी दौरान वे अस्वस्थ नजर आए और उन्होंने लूज मोशन की शिकायत की थी। मेदिनीनगर में प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची रेफर किया गया।

गौरतलब है कि पलामू समेत आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और लगातार व्यस्त कार्यक्रमों के कारण उनकी तबीयत प्रभावित हुई है।
फिलहाल मंत्री का इलाज जारी है और उनकी सेहत को लेकर सभी की नजर बनी हुई है

Read Also: Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिदगोड़ा में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

Related Articles

Leave a Comment