Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिदगोड़ा में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिदगोड़ा में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में पोटका थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें आर्म्स एक्ट भी शामिल है।

by Mujtaba Haider Rizvi
sidgora man arrested with pistol
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद के नेतृत्व में टीम ने इलाके में गश्ती अभियान चलाया। इसी दौरान विद्यापति डीवीसी पावर ग्रिड के पास एक युवक पुलिस वाहन को देखकर रास्ता बदलने लगा, जिससे उस पर शक हुआ।पुलिस ने युवक को रोककर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम मुन्ना वर्मा उर्फ सन्नी वर्मा (30 वर्ष) बताया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, तो उसके पास से कमर में छुपाकर रखा गया एक 7.65 बोर का देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुआ। हथियार के संबंध में वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर पूर्व में पोटका थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है, जिसमें आर्म्स एक्ट भी शामिल है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल थे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाया।

Read also Jamshedpur Education News : स्कूल में चल रही थी 11 वीं की प्रवेश परीक्षा, पहुंचे विधायक, लगाई क्लास, वार्डेन पर कार्रवाई की अनुशंसा

Related Articles

Leave a Comment