Home » Gumla Crime: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

Gumla Crime: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

तक सपना कुमारी गर्भवती थी, जिससे परिवार का दुख और भी बढ़ गया है। रोहित साहू एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत था, जबकि उसके पिता मुकेश साहू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
gumla acc ident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : जिले के मिशन चौक के पास शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, शहर के बरवाटोली निवासी मुकेश साहू के पड़ोस में शादी समारोह आयोजित था। समारोह कृषि बाजार स्थित एक धर्मशाला में चल रहा था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुकेश साहू का बेटा रोहित साहू, बेटी सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी एक ही स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे।

इसी दौरान मिशन चौक के पास गुमला से लोहरदगा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक स्कूटी और उसमें सवार तीनों भाई-बहनों को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसे में 24 वर्षीय सपना कुमारी और 14 वर्षीय सृष्टि कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रोहित साहू को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक सपना कुमारी गर्भवती थी, जिससे परिवार का दुख और भी बढ़ गया है। रोहित साहू एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत था, जबकि उसके पिता मुकेश साहू मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read also Jamshedpur News: चेक बाउंस मामले में महिला बरी, नहीं साबित हो सका आरोप

Related Articles

Leave a Comment