रांची। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को विदेश यात्रा की मंजूरी मिल गई है। वे अब इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एके तिवारी की अदालत ने चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दे दी है। उन्हें अगले माह अर्थात जून के पहले सप्ताह में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जाना ह
लालू प्रसाद यादव ने अदालत में आवेदन दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की मांग की थी। आवेदन में बताया गया कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाना है। वे चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं।
इससे पहले भी अदालत ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट और रूटीन चेकअप के लिए विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।
डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामलों में उन्हें सजा मिल चुकी है। अभी जमानत पर बाहर हैं। हाई कोर्ट में क्रिमिनल अपील लंबित है। सुनवाई के बाद अदालत ने पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया।
Read Also: Bihar News: गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बॉडीगार्ड घायल, दो हिरासत में

