Home » RANCHI NEWS: SSC GD परीक्षा में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार

RANCHI NEWS: SSC GD परीक्षा में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार

by Vivek Sharma
RANCHI NEWS: रांची में SSC GD परीक्षा में सिस्टम हैक कर गड़बड़ी की साजिश नाकाम, चार गिरफ्तार RANCHI: रांची में एसएससी जीडी (SSC GD/Constable CAPF) परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर गड़बड़ी करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर अभ्यर्थियों के प्रश्न हल कराने का काम कर रहे थे। जानकारी के अनुसार रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि डोल बगीचा स्थित जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देशन और डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले एक परीक्षार्थी के कंप्यूटर सिस्टम को परीक्षा निरीक्षक के निर्देश पर री-स्टार्ट कराया गया, जो मानक प्रक्रिया के खिलाफ था। इसके बाद पता चला कि सिस्टम की स्क्रीन मिररिंग की जा रही थी और उसे बाहरी नेटवर्क के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था। पूछताछ में गिरफ्तार अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव और इनविजिलेटर संजीत कुमार ने खुलासा किया कि परीक्षा केंद्र के सामने किराए के मकान में केंद्राधीक्षक विकास कुमार और आईटी कर्मी मुन्ना राज रहकर कंप्यूटर सिस्टम के जरिए परीक्षा केंद्र के सिस्टम को इंटरनेट और आईपी नेटवर्क के माध्यम से हैक करते थे। वहीं से अभ्यर्थियों के प्रश्न हल कराए जाते थे। पुलिस ने मौके से एक कंप्यूटर सिस्टम, तीन मोबाइल फोन, बैंक चेक और कई शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा पास कराने के नाम पर 6 से 10 लाख रुपये तक की वसूली की जाती थी। पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में एसएससी जीडी (SSC GD/Constable CAPF) परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम हैक कर गड़बड़ी करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर अभ्यर्थियों के प्रश्न हल कराने का काम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि डोल बगीचा स्थित जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना के बाद ग्रामीण एसपी के निर्देशन और डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने परीक्षा केंद्र पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि परीक्षा शुरू होने से पहले एक परीक्षार्थी के कंप्यूटर सिस्टम को परीक्षा निरीक्षक के निर्देश पर री-स्टार्ट कराया गया, जो मानक प्रक्रिया के खिलाफ था। इसके बाद पता चला कि सिस्टम की स्क्रीन मिररिंग की जा रही थी और उसे बाहरी नेटवर्क के जरिए नियंत्रित किया जा रहा था।

पूछताछ में गिरफ्तार अभ्यर्थी मृत्युंजय कुमार यादव और इनविजिलेटर संजीत कुमार ने खुलासा किया कि परीक्षा केंद्र के सामने किराए के मकान में केंद्राधीक्षक विकास कुमार और आईटी कर्मी मुन्ना राज रहकर कंप्यूटर सिस्टम के जरिए परीक्षा केंद्र के सिस्टम को इंटरनेट और आईपी नेटवर्क के माध्यम से हैक करते थे। वहीं से अभ्यर्थियों के प्रश्न हल कराए जाते थे।

पुलिस ने मौके से एक कंप्यूटर सिस्टम, तीन मोबाइल फोन, बैंक चेक और कई शैक्षणिक दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा पास कराने के नाम पर 6 से 10 लाख रुपये तक की वसूली की जाती थी। पुलिस अब इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment