Home » Jamshedpur News: सोनारी में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, लू से मौत की आशंका

Jamshedpur News: सोनारी में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, लू से मौत की आशंका

by Mujtaba Haider Rizvi
Sonari Youth Death Heatwave
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान निर्मल नगर निवासी गोलू के रूप में हुई है। यह शव सोनारी स्थित सरदार अखाड़ा के सामने मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से शहर में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण युवक की तबीयत बिगड़ी हो, जिससे उसकी जान चली गई हो।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इधर, शहर में लगातार बढ़ती गर्मी चिंता का विषय बन गई है। बीते एक सप्ताह में यह चौथी ऐसी घटना बताई जा रही है, जिसमें लू या अत्यधिक गर्मी से मौत की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बेवजह धूप में बाहर न निकलें, शरीर में पानी की कमी न होने दें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें।

Read Also: Jamshedpur News : जमशेदपुर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, DC ने बनाई रणनीति

Related Articles

Leave a Comment