Home » Jharkhand Government: झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 88 अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के नगर आयुक्त और वरीय पदाधिकारी बदले

Jharkhand Government: झारखंड प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल, 88 अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के नगर आयुक्त और वरीय पदाधिकारी बदले

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 88 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है।

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के 88 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

तबादला सूची में नगर निगमों के नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, अजय कुमार तिर्की को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन पद से हटाकर रांची का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसडीओ) बनाया गया है।

अब्दुस समद, जो राज्य सूचना आयोग के सचिव थे, उन्हें गिरिडीह नगर निगम का उप नगर आयुक्त बनाया गया है।कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी के परियोजना निदेशक बिजय सिंह बिरूवा को गिरिडीह नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार को मेदिनीनगर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) प्रदीप कुमार को हजारीबाग नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। गढ़वा के अधिसूचित जिला पंचायत राज पदाधिकारी सौरभ प्रसाद को विभागीय अधिसूचना के तहत पुनः जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गढ़वा के पद का प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

पलामू प्रमंडल के आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा को मानगो नगर निगम का उप नगर आयुक्त बनाया गया है।

कृषि विभाग में अवर सचिव कुमुदिनी टुडू को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग में भेजा गया है। उन्हें यहां उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे ललन कुमार को भी यहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी का पद दिया गया है।

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग कोडरमा में संयुक्त सचिव योगेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का नगर आयुक्त बनाया गया है।

स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना, जमशेदपुर में अपर निदेशक (भू-अर्जन एवं पुनर्वास) रविन्द्र गगराई को आयुक्त का सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। रोहित सिन्हा को पलामू प्रमंडल के आयुक्त का सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा रजनीश कुमार को देवघर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त, जबकि अमित कुमार को आदित्यपुर नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सभी स्थानांतरण और पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। शेष अधिकारियों की विस्तृत सूची विभागीय अधिसूचना में जारी की गई है।

अभिषेक कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, आनंद पुर (पश्चिमी सिंहभूम) बनाया गया है। कुमुद कुमार झा, विपिन दुबे, मोजाहिद अंसारी, कय्यूम अंसारी और संजय कुमार को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची में पदस्थापित किया गया है। विजय कुमार को अपर समाहर्ता साहेबगंज बनाया गया है।

सुशांत कुमार मुखर्जी को जिला पंचायत राज पदाधिकारी, धनबाद बनाया गया है, जबकि मो. असलम को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, संगमा (गढ़वा) और आशीष कुमार को अंचल अधिकारी,  पाटन (पलामू) के पद पर तैनात किया गया है। समीर कच्छप को अंचल अधिकारी, रनिया (खूंटी) तथा राजीव कुमार मिश्र को उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम बनाया गया है।

इसी तरह प्रवीण कुमार सिंह को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, बरडीहा (गढ़वा), आशीष कुमार मंडल को अंचल अधिकारी, उधवा (साहेबगंज) और मधुश्री मिश्रा को प्रखंड विकास पदाधिकारी, विष्णुगढ़ (हजारीबाग) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा मयंक भूषण को अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा, राकेश कुमार श्रीवास्तव को प्रखंड विकास पदाधिकारी, रातू (रांची) तथा गुलजार अंजुम को प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, अड़की (खूंटी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय पांडे को अनुमंडल पदाधिकारी मेदिनीपुर पलामू बनाया गया है।

Read Also:IAS Transfer News: झारखंड में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला; रंजीत कुमार लाल बने मेदिनीनगर नगर निगम के नए नगर आयुक्त

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment